
हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी 27 फरवरी को विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर अखिल विश्व एनजीओ यूनियन ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए निःशुल्क सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य देश-विदेश की सभी सामाजिक संस्थाओं को एकजुट कर, विश्व शांति एवं मानवता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है।
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष श्याम जी सिंह ने बताया कि पूरा विश्व एक परिवार है की अवधारणा को साकार करने के लिए सभी सामाजिक संगठनों का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। जब एनजीओ एकजुट होंगे, तो न केवल उनके कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ेगी, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी तेज़ी से आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और जब संस्थाएं संगठित नहीं होतीं , तो वे कई चुनौतियों का सामना अकेले करने को मजबूर हो जाती हैं यूनियन के सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सदस्यता पूर्णतः निःशुल्क है और कोई भी एनजीओ यूनियन के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सदस्य बनने के बाद एनजीओ को एक मेंबरशिप सर्टिफिकेट एवं आईडी कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिससे वे यूनियन के विभिन्न सहयोगों और संसाधनों का लाभ उठा सकें यूनियन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक संस्थाओं को कानूनी सहायता, प्रशासनिक समर्थन, सरकारी सहयोग , राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी भागीदारी, संसाधनों की उपलब्धता और वित्तीय पारदर्शिता प्रदान करना है। वर्तमान में, कई एनजीओ संसाधनों की कमी, प्रशासनिक उपेक्षा, कानूनी समस्याओं और ठगी का शिकार होते हैं, लेकिन अखिल विश्व एनजीओ यूनियन इन्हें संगठित कर इन समस्याओं से बचाव में सहायक बनेगा। कोषाध्यक्ष शीला यादव ने बताया कि यह यूनियन किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी सामाजिक संस्थाओं की है, इसलिए सभी को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।फुटपाथ विक्रेताओं से लेकर बड़ी कंपनियों तक की यूनियन होती है, लेकिन समाज सेवा में जुटे संगठनों का संगठित न होना एक बड़ी विडंबना है। उन्होंने सभी एनजीओ से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर एक मजबूत सामाजिक ढांचा तैयार करें।
हमारा संकल्प है – एकजुटता, सहयोग और सतत विकास इस विश्व एनजीओ दिवस पर,अखिल विश्व एनजीओ यूनियन सभी संगठनों को एकजुट होने और समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान करता है साथ हम सभी से यह भी आह्वान करते हैं कि वे समाज सेवा की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाएं और संगठित होकर एक नए युग का निर्माण करें। आइए, एक साथ मिलकर मानवता, सेवा और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करें और इस अभियान को सफल बनाएं!